मोकामा- अंतर्राज्जिय गाँजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, भारी मात्रा में गाँजा जब्त,4 तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

बाढ़ ASP भारत सोनी ने अंतर्राज्जिय गाँजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है, इनके पास से गांजे की खेप बरामद की गई है, इस दौरान पुलिस ने 4 तस्करों को भी दबोच लिया!
दरअसल ASP को गाँजा तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, उन्होंने मोकामा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रामप्रीत कुमार को तत्काल कारवाई के निर्देश दिये!


थानाध्यक्ष रामप्रीत कुमार और एसआई बबीता कुमारी दल बल के साथ चिन्हित स्थल पर गये और चेकिंग व तलाशी शुरू की इसी दौरान 4 लोग भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें दबोच लिया गया!
इसमें 3 उड़ीसा के गजपति जिले के रहने वाले हैँ, तथा एक बेगूसराय जिले के रचियाही का रहने वाला है!
बेगूसराय निवासी चुनचुन कुमार के बारे में ये प्राथमिक जानकारी मिली है की वही बिहार में इस गिरोह को हैंडल कर रहा था! जब्त गांजे का वजन 81 किलो से अधिक है जबकी बाजार मूल्य 20 लाख के करीब आँका गया है! मोकामा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ASP भारत सोनी ने उक्त जानकारी साझा की!

Byte :- भारत सोनी, ASP

Join us on:

Leave a Comment