रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
घोड़ासहन के सब्जी बाजार में लगी भीषण आग। देर रात बाजार होने के बाद फैली आग। ग्रामीणों के सहयोग से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का कर रही है प्रयास।
पूर्वी चम्पारण में गर्मी के साथ अगलगी की घटना में इजाफा हुआ है। आज देर रात घोड़ासहन के सब्जी बाजार में भीषण अगलगी की घटना हुई है। देर रात हुई घटना के कारण आग के कारणों और क्षति की जानकारी नही हो सकी है लेकिन आग इतना भयावह था कि आस पड़ोस के लोगो मे हड़कंप मच गया।आग से दर्जनों दुकानों के पूर्णरूप से जलने की सूचना है। आग लगने के साथ मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने पहले अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने के प्रयास किया। तबतक मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर घंटो प्रयास के बाद आग की भयावहता पर काबू पाया लेकिन रात के साढ़े 10 बजे तक आग पर पूर्णरूपेण काबू नही पाया जा सका है। जिसकारण क्षति का भी अनुमान नही लग सका है। बताया जाता है कि जब सभी दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए थे तब आग की लपटें उठने लगी और आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया। मालूम हो कि सब्जी बाजार घोड़ासहन रेलवे के आरपीएफ बैरक के पीछे है।




