नशा खुरानी के शिकार पीड़ित का हाथ पैर बाँध फर्श पर नंगे हालत में फेंका, सदर हॉस्पिटल का मामला!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!

हाजीपुर सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार

यह दृश्य किसी पागलखाना का नहीं जिलास्तरीय हाजीपुर सदर हॉस्पीटल का है। 15 दिनों पूर्व रेल पुलिस ने नीम बेहोशी की हालत में नशाखुरानी गिरोह का शिकार अज्ञात यात्री को सदर हॉस्पीटल लाकर जमा करा गए थे। इलाज के लिए भर्ती की जगह जमा कराना कहना ही ज्यादा प्रासंगिक होगा। सदर हॉस्पीटल भी मुसीबत के मारे, बेचारे इस अभागे के साथ कुछ वैसा ही ट्रीट कर रहा है। रस्सी से हाथ-पैर बांध कर सर्जिकल वार्ड के सीढ़ी के पास फर्स पर डाल दिया है। रस्सी का एक सिरा खिड़की में बांध दिया है ताकि होश आए भी तो भाग नहीं सके। भाग गया तो जमा करा गए रेल पुलिस को कहां से लाकर देगा।हालांकि जमा करा जाने के बाद जीआरपी 15 दिनों के भीतर आकर तो क्या, फोन से भी उसकी हालत जानने की दिलचस्पी नहीं दिखाई। सदर हॉस्पीटल भी मुसीबत के बुधवार को मीडियाकर्मियों की नजर रस्सी से बंधे, जमीन पर पड़े मरीज पर गई ।बस क्या था, जानवर सा सलूक कर रहे होस्पिटलकर्मी मीडियावालों से उलझ गए। बहरहाल कैमरा खुलने से मरीज का कुछ भला हुआ। फर्स से उठाकर बेड दे दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment