रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता जहरीली शराब काण्ड का मुख्य सरगना भाई जिसने ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मोतिहारी में मंगाई थी जहरीली शराब हो गया चिन्हित
मोतिहारी जहरीली शराब काण्ड के मुख्य सरगना तस्कर भाइयों को चिन्हित कर लिया गया है।दोनो तीन वर्ष पहले तक ट्रक के ड्राइवर थे पर अब शराब तस्कर बन गए है कोटवा थाना के गढ़वा गांव में दोनो तस्कर भाई आलीशान घर बनवा रहे है। दोनो भाइयों ने मोतिहारी के हिन्द्री बाजार के एक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जहरीला शराब दूसरे राज्य से मँगवाया था। उस ट्रांसपोर्ट के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मद्द निषेध की टीम ने ट्रांसपोर्ट के सभी कागजातों को जप्त कर अपने साथ लेते चली गई है। पहले शराब को ट्रांसपोर्ट से तुरकौलिया पहुँचाने में लाइनर की भूमिका निभाने वाले दो लोगो की गिरफ्तारी हुई फिर ट्रांसपोर्ट के मैनेजर को गिरफ्तारी हुई। तीनो गिरफ्तार लोगो से मिले सुराग के बाद अब मद्द निषेध और मोतिहारी पुलिस जहरीली शराब कांड के मुख्य सरगना दोनों भाइयों की तलाश में छापेमारी कर रही है।बता दे कि मोतिहारी में जहरीली शराब से 44 लोगो की जान चली गई थी और कई लोगो की आँखों की रौशनी खत्म हो गई थी। मोतिहारी शराब काण्ड की जाँच मद्द निषेध की टीम कर रही है और गिरफ्तारी में मोतिहारी पुलिस मदद कर रही है।
बाइट :—- कान्तेश मिश्रा, एसपी मोतिहारी




