रवि शंकर शर्मा :-
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा उत्तर भारतीय मजदूरों को अपराधी कहे जाने पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ”एक देश, एक कानून” की बात करता है, और उसी पार्टी से गोवा के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूरों को अपराधी कहते हैं ? उन्हें देश के गृह मंत्री अमित शाह के विभाग से संबंधित ‘नेशनल क्राइम ब्यूरो’ के आंकड़े का अवलोकन करना चाहिए ।
गुजरात में सबसे ज्यादा फर्जी मुकदमे में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग प्रताड़ित होते हैं। 70% से ज्यादा लोग अकारण जेल जाते हैं और न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण कर मुक्त होते हैं।
आप लोग कैसा फर्जी हिंदू हैं ? वहाँ बहुसंख्यक हिंदू ही होंगे जो लोग गोवा गए हैं । गोवा के मुख्यमंत्री हिंदू हैं और हिंदू को ही अपराधी कह रहे हैं।
बिहार उन्मादी राजनीति को नियंत्रित करने का जो प्रयोग किया है उससे यह घबरा गए हैं । उत्तर भारतीय लोगों को देश के विभिन्न राज्यों में भाषाई रूप से अपमानित करना और राजनीतिक अपमान करना यह नए भाजपा का नया संस्कार है ।




