मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटर पास छात्राओं के लिये आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई तक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य के विभिन्न परीक्षा बोर्डो से इन्टरमीडिएट परीक्षा 2018 में उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दिये जाने हेतु दिनांक 31 मई, 2023 तक अंतिम अवसर दिया गया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी रौशन आरा ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य के विभिन्न बोर्डो से इन्टमीडिएट परीक्षा 2018 में उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन योजना के तहत् प्रति छात्रा 10,000/- (दस हजार) रूपए की दर से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को परीक्षा बोर्डो से प्राप्त सूची के अनुसार राशि आवंटित की गयी थी, परन्तु कुछ पात्र लाभुक छात्राओं को राशि नहीं मिलने की सूचना प्राप्त हो रही थी। उक्त के संदर्भ में वैसे पात्र अविवाहित लाभुक जिन्होंने वर्ष 2018 में इन्टरमीडिएट उत्तीर्ण की है, परन्तु मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इन्टरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के लाभ से वंचित रह गये है, वैसे छात्रा अपना पंजीयन संख्या, नाम, रौल कोड, रौल नंबर, प्राप्तांक, माता का नाम, पिता का नाम, बैंक खाता, बैंक खाता का नाम, आई.एफ.एस.सी. कोड, आधार संख्या, मोबाईल नंबर एवं अविवाहित होने का स्वघोषित प्रमाण के साथ संबंधित आवेदन जिला शिक्षा कार्यालय में दिनांक 31 मई, 2023 तक जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा नहीं किये जाने की स्थिति में यह समझा जाऐगा कि आप उक्त योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक नहीं है तथा इसके बाद आपका दावा मान्य नही ंहोगा।

Join us on:

Leave a Comment