प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय में पूर्व मुखिया सुखाराम महतो पर गोलीबारी करने के आरोपी अपराधियों को गुस्साई भीड़ के हत्थे चढ़ा
बेगूसराय वीरपुर थाना क्षेत्र के गेन्हरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुखराम महतो पर मरने के आरोपी अपराधियों को गुस्साई भीड़ के हत्थे चढ़ा गया भीड़ के हत्थे चढ़ने वाला अपराधियो बड़हारा निवासी गौरी शंकर महतो के पुत्र सौरभ कुमार बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद उक्त आरोपी गांव के ही एक मकान में छुपा हुआ था। जिसकी जानकारी किसी ग्रामीण को लगी, इसकी जानकारी पूरे गांव में फैल गई, जहां सैकड़ों की संख्या में गुस्साई उग्र भीड़ ने उसे बाहर निकाला और उसे पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पिटाई होते देख किसी ग्रामीण ने वीरपुर पुलिस को सूचना दिया तब तक उक्त आरोपी की हालत गंभीर हो गई थी। पुलिस ने बेहोशी हालत में उसे वीरपुर पीएचसी ले गया जहां गंभीर स्थिति देख उसे सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उग्र भीड़ ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ भी की । इधर घटना को लेकर बड़हारा गांव में तनाव व्याप्त है। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस वहां कैंप कर रही है। विदित हो की सोमवार की संध्या में उक्त अपराधी ने पूर्व मुखिया सुखराम महतो को गोली मारकर घायल कर दिया था। वहीं सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि पूर्व मुखिया सुखाराम महतों पर गोलीबारी के आरोप में तीन अपराधी शामिल थे ।जिसमें मुख्य अभियुक्त सौरभ महतो को ग्रामीणों की पिटाई से मौत हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि उग्र भीड़ मुख्य आरोपी को पिटाई कर रहा है तत्क्षण पुलिस पुलिस वहां पहुंच कर ग्रामीणों के कब्जे से निकालकर उसे इलाज के लिए बेगूसराय लाया गया, जहां उसका इलाज के दौरान मौत हो गई । सौरभ 2020 में एक हत्याकांड का अभियुक्त था वह फिलहाल बेल पर बाहर था वह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति था। पुलिस उसका अपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
बाइट अमित कुमार डीएसपी सदर




