दलित बस्ती में लगी आग, एक ही परिवार के चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत, कई झूलसे!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में घर मे आग लगने से चार दलित बच्चो की दर्दनाक हुई मौत…घर मे सोते बक्त लगी भीषण आग…आग की चपेट में आने से छह लोग झुलसे..घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक.. परिजनों को रो रो कर बुरा हाल..फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
मुजफ्फरपुर में सोमवार देर रात एक घर में अचानक आग लग गई ।देखते ही देखते धु धु कर जलने लगी घर। इसमें एक ही परिवार के 4 बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई । इस घटना में 6 लोग झुलस गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। । घायलों में 5 बच्चे हैं । सभी का SKMCH में इलाज चल रहा है । हादसे के वक्त पूरा परिवार सो रहा था।
घटना सदर थाना क्षेत्र की राम दयालु स्टेशन के पास की है। सोमवार रात नरेश राम का परिवार खाना खाने के बाद सो रहा था । अचानक घर में आग लग गई , जिसके बाद अफरा तफरी मच गई । परिवार के लोग इधर – उधर भागने लगे । बच्चे आग में ही फंस गए । जिससे उनकी मौत हो गई । आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की । आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया।मौके पर कई दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया । शवों को पोस्टमार्टम के skmch भेज दिया गया।स्थानीय लोगो ने बताया कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी है।चार बच्चो की जलकर मौत हो गयी।वही घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई।मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।घर के सारे समान जलकर राख हो गया।
मृतकों की पहचान नरेश राम की 17 साल की बेटी सोनी कुमारी , 12 साल की अमृता कुमारी , 8 साल की कविता
कुमारी और 6 साल की शिवानी कुमारी के रूप में हुई है ।
बाइट-स्थानीय

Join us on:

Leave a Comment