रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
मोतिहारी,जिला राजद के अध्यक्ष के बदलते ही मोतिहारी में गर्म हुआ राजनीतिक माहौल,
आरोप प्रत्यारोप के दौर में राजद खेमा गांव गांव पहुंचकर अंबेडकर पखवाड़ा मना रही है,
राजद जिलाध्यक्ष और राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद श्रीवास्तव मोतिहारी से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कर रहे तैयारी,
कल्याणपुर विधायक और नवनियुक्त राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव भाजपा पर आरोप लगाते हुए हुंकार भरते हुए भाजपा को उखाड़ फेंकने की बात कर रहे है,
नवनियुक्त राजद जिलाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष ने मोतिहारी में हुंकार भरते हुए और भाजपा पर आरोप मढ़ते हुए कहा की आगामी आनेवाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को एकजुट होकर महागठबंधन हराएगी,पूर्व लोकसभा प्रत्यासी बिनोद श्रीवास्तव ने कहा की पार्टी के निर्णय के अनुसार वो काम कर रहे है और अंबेडकर पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गांव गांव जाकर लोगो को बता रहे है की किसे भाजपा दलितों के साथ अन्याय कर रही है।




