रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद में मजदूर दिवस के मौके पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने नई शिक्षानीति के खिलाफ शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। वही इस प्रतिरोध मार्च में नवनिर्वाचित स्नातक शिक्षक एमएलसी जीवन कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रतिरोध मार्च माध्यमिक शिक्षक संघ भवन से निकल कर मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए कारगिल चौक तक गयी जहां सभा मे तब्दील हो गया। इस दौरान स्नातक एमएलसी ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन के नेताओ ने जो वादा करके सरकार में आयी थी आज उन वादों से मुकर कर नई शिक्षा नीति लायी है जो काला कानून से कम नही है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे शिक्षक है जिनकी उम्र 55 से 59 वर्ष हो गयी है। कुछ ऐसे शिक्षक है जो एक साल में रिटायर्ड होने के कगार पर है। ऐसे में वे युवाओं के साथ परीक्षा देने में सक्षम नही है।उन्होंने सरकार से मांग की है कि नई शिक्षा नीति को समाप्त करे नही तो आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा।




