रिपोर्ट – राहुल राय!
आम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, लाश को देखने जुटी लोगों की भीड़, पुलिस मामले की जांच में जुटी
दरभंगा – सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा कमतौल पथ किनारे निस्ता गांव में एक ईंट भट्ठे के पास के बगीचे में आम के पेड़ से लटकती हुई एक युवक की लाश को देखकर सोमवार की सुबह क्षेत्र में सनसनी मच गई है। बड़ी संख्या में गांव एवं आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर इस घटना की जानकारी सिंहवाड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल शव की पहचान नही हो सकी है। घटना कमतौल भरवाड़ा पथ पर निस्ता चौक से लगभग तीन सौ फीट पूरब जमील अख्तर के बगीचे में घटित हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अहले सुबह ईट भट्ठा में काम करने आए लोगों की नजर आम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकी हुई युवा के लाश पर पड़ी। जिसके बाद लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। आम के पेड़ से लटकती लाश जमीन से कुछ ही सेंटीमीटर ऊपर झूल रही थी। मृतक युवक की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से पुलिस बात कर रही है।
वही सूचना मिलने के बाद सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनीष कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वही मृतक युवक की शव की शिनाख्त की जा रही है। मृतक युवक भूरा रंग का पेंट, उजला रंग का शॉट, टी-शर्ट, कपड़े का जूता, मोजा पहने हुए हैं। पुलिस ने मृतक युवक के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है। जिसमें सिम नहीं है। वही थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।




