मुजफ्फरपुर- होटल संचालक के घर 20 लाख की लूट!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिग ब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में होटल संचालक के घर से 20 लाख की लूट (Loot of 20 Lakh in Muzaffarpur) का मामला सामने आया है. जिले के सदर थाना क्षेत्र के चकहमद भिखनपुरा दक्षिणी में होटल संचालक सुशील कुमार सिंह के घर को अपराधियों ने निशाना बनाया है. करीब आधादर्जन बदमाशों ने घर का देर रात ताला तोड़कर प्रवेश किया और घर में सो रही महिला से मारपीट की और अपने कब्जे में लेकर जमकर लूटपाट की. पीड़ित परिवार के अनुसार देर रात सभी बदमाश घर में घुसे और एक महिला से मारपीट की और चाभी लेकर जमकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. होटल संचालक के घर से करीब पंद्रह लाख रुपये के जेवरात और करीब 50 हजार रुपए के आसपास कैश और रेन्टर कपड़ा कारोबारी के रूम से करीब चार लाख चालीस हजार कैश और लाखों की लूटपाट हुई है.

Join us on:

Leave a Comment