गिरीराज सिंह की अगुआई में हजारों लोगों ने सुनी मन की बात!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वां एपिसोड अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुना। तेघरा प्रखंड के अंबा गांव में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वां एपीसोड सुनने को लेकर भव्य तैयारी की गई थी जहां बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज मौजूद रहें और मन की बात को सुने। इस दौरान मंत्री गिरिराज सिंह के साथ काफी संख्या में स्थानीय महिला और पुरुष भी शामिल हैं जो पीएम की मन बात को सुना । मन की बात सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मन की बात को एक सामाजिक परिवर्तन, समाज को जोड़ने वाला है। देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने वाले लोगों को जोड़ने का काम किया है। प्राकृतिक खेती से लेकर जल संरक्षण या जो प्रेरणा के स्रोत हैं समाज को कुछ नई दिशा दिखा रहें सबों को जोड़ने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के लिए सिरू नहीं बने हैं बल्कि पूरे देश राष्ट्र की सेवा करने के लिए विश्व वैभव बनाने के लिए बने हैं। विपक्ष के मन की बात पर सवाल उठाने पर कहा विपक्ष को काम करने से पहले रोका है वह भी करें। विपक्ष कोई काम करेगा नहीं मोदी ने जो जो काम किया वह कांग्रेस ने 70 सालों में काम नहीं किया है चाहे इंदिरा आवास हो, देश को आर्थिक ऊंचाई पर ले गया देश में आवास योजना हो आयुष्मान कार्ड जो इतने सालों में नहीं बना वह 8 सालों में कम किया गया है विपक्ष सवाल उठाने का काम करता है और गाली देने का आदत बन गया है अगर कांग्रेस ने यह सारा काम कर दिया होता तो मोदी को करने की क्या जरूरत थी सिर्फ कांग्रेस का मोदी को गाली देने का काम बन गया है।
बाईट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment