रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
बिहार के मुजफ्फरपुर में डॉक्टर के नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या…अपराधियो ने सर में मारी गोली…साथी गार्ड मौके से हुआ फरार…पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ते जा रहा है।हर दिन लूट हत्या से लोग दहसत में है।मुजफ्फरपुर में डॉक्टर रामजी प्रसाद के नाइट गार्ड की अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी है ।उसके सिर में सटाकर गोली मारी गई है । इससे मौके पर ही मौत हो गई है । मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट स्थित एक निर्माणाधीन साइट की है जहां प्राइवेट गार्ड की तैनाती की गई थी । गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए । साइट पर काम करने पहुंचे मजदूरों को खून से लथपथ हालत में मिले । उसे आनन – फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया , जहां चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
है । लोगों ने मामले की जानकारी अहियापुर थाने और नगर डीएसपी को दी है । सूचना पर नगर डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे । घटनास्थल की जांच की । मौके से मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है । डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है । जांच में पता चला है की साइट पर दो गार्ड थे । एक फरार है । उसका पता लगाया जा रहा है । एक मोबाइल बरामद किया गया है । मौके से किसी भी तरह का पहचान पत्र नही मिल सका है । निजी कंपनी का गार्ड हैं । उस कंपनी से संपर्क साधा जा रहा है । ताकि , मृतक की पहचान की जा सके । वही , फरार गार्ड का भी पता लगाया जा रहा है । ताकि , कुछ सुराग मिल सके । साइट के मालिक से भी संपर्क साधा जा रहा है ।
घटना के बाद डीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंची । घटनास्थल की जांच की । साइट पर एक करकट और ईट की दीवार बनाकर कमरे की तरह बनाया गया था । उसके बगल में तिरपाल लगाया हुआ था । बिस्तर पर मृतक का लाश पड़ा था । उसका बिस्तर खून से सना था । कपड़े भी थे । एक कॉपी भी थी । जिसपर खून लगे थे । जांच के दौरान ईट से बनी दीवार के पीछे एक कुदाल भी मिली है । जिसपर खून के निशान थे । करकट पर खून के छींटे लगे थे । आशंका जताया जा रहा है की उसके साथ में रहे गार्ड से झगड़ा हुआ होगा । लेकिन , पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है ।
बाइट




