राज भवन बिहार में ‘मन की बात’ के 100 वें एपिसोड का विशेष स्क्रीनिंग समारोह का आयोजन।

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

राज भवन बिहार में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ के 100 वें एपिसोड का विशेष स्क्रीनिंग समारोह का हुआ आयोजन।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के ज़रिये प्रधानमंत्री ने देश के ज़मीनी हीरो को खोज कर सामने लाने का महत्वपूर्ण काम किया : राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
**
समारोह में बिहार से चयनित ‘मन की बात’ के प्रतिभागी भी रहे उपस्थित, राज्यपाल ने किया उन्हें सम्मानित

सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रसार भारती (आकाशवाणी एवं दूरदर्शन), पटना के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 100 वें एपिसोड का विशेष स्क्रीनिंग समारोह का आयोजन राजेंद्र मंडप, राज भवन, बिहार, पटना में आज किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि रहे। मौक़े बिहार भर से आये गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुना।
वही‘मन की बात’ के 100 वें एपिसोड के विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर महामहिम राज्यपाल ने केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में मन की बात, केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, जी-20, अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष, केंद्रीय बजट, मिशन लाईफ और बिहार के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित फोटो की प्रदर्शनी लगाई गयी। राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन के बाद काफ़ी सराहा और इसे जन उपयोगी बताया।

Join us on:

Leave a Comment