कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के भभुआ शहर के शक्ति केंद्र संख्या छह, सात, आठ, नौ एवं दस के कार्यककर्ताओं ने भारी संख्या में मौजूद होकर उत्सवी माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड सुना गया। इस कार्यकम में भारी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने प्रधामंत्री के नीति और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भभुआ की पूर्व विधायिका रिंकी रानी पांडेय, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णा जायसवाल, जिला उपाध्यक्षा वीणा श्रीवास्तव, जिला मंत्री रीमा पटेल, रामअनुज सिंह, रघुवंश राम, संगीता सिन्हा समेत कई लोग मौजूद रहें।




