खैरा ड्योढ़ी राम जानकी मंदिर से चोरी गई बेशकीमती आकृतियों के साथ चोर गिरफ्तार।

SHARE:

बांका से अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :-

पूर्व में चोरी हुई अष्ट धातु की बेशकीमती मूर्तियों को बरामद करने में पुलिस अब नाकामयाब।

बांका : प्रखंड के खैरा गांव स्थित खैरा स्टेट के श्रीराम जानकी शिव मंदिर से शुक्रवार की रात हुई चोरी की घटना में एक चोर को रजौन पुलिस ने रविवार को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस शख्स को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास उसने चोरी के सामान को बेचा था। रजौन पुलिस ने चोरी के सामान के साथ जिस युवक को गिरफ्तार किया है, वह खैरा गांव का ही लखन महतो का पुत्र गोविंद महतो बताया जा रहा है। रजौन पुलिस ने उसके निशानदेही पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के योगीवीर ग्राम निवासी सुरेश साह व उसके पुत्र लक्ष्मण साह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के समक्ष गोविंद महत्व नामक चोर ने स्वीकार किया कि वह चोरी के सामान को सुरेश साह के पुत्र लक्ष्मण साह को बेचा था। पुलिस ने उसके पास से पीतल की बनी करीब 10 कमल व केला फुल जैसी आकृतियां भी बरामद की है। पुलिस के समक्ष लक्ष्मण शाह ने बताया कि उसने उस युवक से 25 सौ रूपया में सारी आकृतियां खरीदी थी। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना की सुबह ग्राम वासियों ने उस जख्मी व्यक्ति को खोजने का मुहिम चलाया जो शोर होने पर मंदिर के ऊपर से ही कूदकर भागने का प्रयास किया था। पुलिस को मंदिर के नाला से खून के धब्बे सहित वैसी ही कुछ आकृतियां भी हाथ लगी थी, जो चोर के भागने के क्रम में वही छूट गया था। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को पता चला कि गांव का ही गोविंद महतो के शरीर व मुंह पर जख्म के कई निशान हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर इसकी जानकारी पुलिस को दी, पूछताछ के दौरान उसने सारी गुनाह कबूल कर ली। इधर मंदिर की दुर्लभ आकृतियों की चोरी करने वाले मामूली चोर को गिरफ्तार कर फिलहाल रजौन की पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा ले, लेकिन इसी मंदिर से राम, जानकी, लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी करने के साथ-साथ सोने की मुकुट चुराने वाले बड़े चोरों के गिरोह तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच सकी है। श्रीराम जानकी खैरा ड्योढ़ी ट्रस्ट द्वारा संचालित इस मंदिर में चोरों ने पांचवी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। ट्रस्ट के सचिव सुजीत कुमार सिंह ने शनिवार को रजौन थाना को लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Join us on:

Leave a Comment