रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
गया. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गया के विष्णुपद मंदिर में पहुंचकर पिंडदान किया. राज्यपाल बनने के बाद वे पहली बार गया पहुंचे हैं. उन्होंने विष्णुपद में भगवान विष्णु के चरण चिन्ह के दर्शन किए. इसके बाद अपने पूर्वजों का पिंडदान किया.
विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विठ्ठल के अनुसार बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गया पहुंचे. गया पहुंचने के बाद विष्णुपद मंदिर में उन्होंने भगवान श्री विष्णु के चरण चिन्ह के दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने अपने पूर्वजों के मोक्ष की कामना को लेकर पिंंडदान किया पिंडदान का कर्मकांड उनके तीर्थ पुरोहित बच्चू लाल के द्वारा कराया गया.
काशी की तरह कॉरिडोर की मांग
विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल के अनुसार उन्होंने एक मांग पत्र राज्यपाल को सौंपा है. मांग पत्र के माध्यम से तीर्थ यात्रियों के विष्णुपद में भीड़ को देखते हुए मांग की गई है. मांग किया गया है कि काशी की तरह गया जी को भी कॉरिडोर की तरह बनाया जाए शंभूलाल विट्ठल ने बताया कि बिहार का राज्यपाल बनने के बाद राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पहली बार गया पहुंचे हैं और पूर्वजों का विष्णुपद पहुंचकर पिंडदान किया है.
बाइट- शंभूलाल विठ्ठल, विष्णु प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष.
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




