आजादी के 75 साल बाद भी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था बदतर- चिराग

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना के एक निजी अस्पताल में कंटूरा टेक्नोलॉजी पर आधारित आंख की जांच के मशीन का उद्घाटन करने के मौके पर स्वास्थ्य विभाग की लचर हालत के लिए नीतीश सरकार को जमकर कोसा उन्होंने कहा आजादी के 75 साल बीत गए लेकिन आज भी लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिहार से बाहर जाना पड़ रहा है यह बिहार के लिए दुखद है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने मोतियाबिंद का इलाज कराने के लिए बिहार से बाहर गए यह बताता है कि बिहार में जो विकास के दावे किए जा रहे हैं ऐसा बिल्कुल नहीं इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को और प्रबंधन को इस नए टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने के लिए बधाई दी और कहा कि बिहार और बिहारी आगे बढ़े यही हमारा और हमारे पार्टी का मकसद है
बाइट चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष लोजपा रामविलास

Join us on:

Leave a Comment