रवि शंकर शर्मा :-
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,
भारत सरकार, पटना
भारतीय मानक ब्यू रो, पटना शाखा कार्यालय एवं प्रयोगशाला, पाटलीपुत्रा औद्योगिक प्रांगण पटना के द्वारा आज 28 अप्रैल 2023 को हिमालयन पब्लिक स्कू ल, नासरीगंज, पटना के छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों का एक्स पोजर विजिट कराया गया।
भारतीय मानक ब्यू रो के पूरे देश में स्थिोत कार्यालयों द्वारा समय-समय पर विभिन्नल स्कूटलों के छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं औद्योगिक समूह के लोगों का एक्सयपोजर विजिट कराया जाता है। इसका उद्देश्य- छात्र-छात्राओं एवं औद्योगिक समूह के लोगों के बीच मानकीकरण के विषय में जागरूकता पैदा करना है। मानकीकरण के बारे में उनके बीच कई तरह जानकारी उपलब्धं करायी जाती है। ये लोग उपलब्धन जानकारी को अन्यब लोगों के बीच चर्चा के माध्ययम से बांटते हैं, इससे लोगों के बीच जागरूकता बढ़ती है।




