किंग महेंद्र के भाई व एरिस्टो कंपनी के एमडी भोला बाबू के काफिले पर हमला, 6 से अधिक घायल,गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

आधी दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त

जहानाबाद : पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. किंग महेंद्र के भाई के काफिले पर शुक्रवार को हमला हुआ। जिसमें गाड़ी में बैठे छह से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, छह-सात गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, दिवगंत किंग महेंद्र के भाई व एरिस्टो कंपनी के एमडी भोला बाबू के काफिले पर घोसी थाना क्षेत्र के भारथु गांव के समीप कुछ लोगों ने हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।पथराव में भोला बाबू बाल-बाल बच गए। हालांकि, काफिले में शामिल 6 गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गाड़ियों में बैठे आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। वहीं, काफिले में शामिल एक पुलिस गाड़ी का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया और चालक समेत एक सिपाही चोटिल हो गया। बताया जा रहा है कि भारथू गांव के हाईस्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भोला बाबू को आमंत्रित थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोला बाबू जहानाबाद से भारथू गांव के लिए निकले। भारथू पंचायत भवन के समीप पहुंचने पर गांव के ही कुछ लोग काफिले के सामने आकर काला झंडा दिखाने लगे। समर्थकों ने उन्हें सामने से हटाने की कोशिश की तो, लोगों ने मारपीट और पथराव शुरू कर दिया।

Join us on:

Leave a Comment