बाढ़- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को ASP ने दबोचा!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राज दरबार होटल में बहला फुसला कर लाई गई नवालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले मैं पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इकबाल उर्फ समीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाना क्षेत्र के मसूद बिगहा के रहने वाले हैं। बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि इस मामले को लेकर पोस्को एकट के अंतर्गत थाने में केस दर्ज कराया गया। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि पीड़िता की चचेरी बहन अपने साथ बहला-फुसलाकर दर्जी के यहां से कपड़ा लाने के बहाने राज दरबार होटल ले गई। जहां अपने बॉयफ्रेंड मोहम्मद इकबाल के द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म कराने में सहयोग की बात बताई गई। वहीं पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर अभियुक्त मोहम्मद इकबाल एवं पीड़िता की चचेरी बहन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें