पंकज कुमार
जहानाबाद
।
पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। एसपी दीपक रंजन ने बताया कि महाराष्ट्र के सतारा जिले के कोरेगांव थाना के अपसिंगक गांव निवासी ऋषिकेश नारायण नामक व्यक्ति के नाम 75 लाख का फर्जी चेक एसबीआई घोसी में अमित कुमार के खाता में जमा करने के लिए गया। पूछने पर बताया कि यह चेक उसे मनीष कुमार के द्वारा दिया गया है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक पिंटू के प्रतिवेदन के आधार पर घोसी थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत ऋषिकेश नारायण भोसले ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति में बताया कि मनीष से मिलीभगत कर फौज में भर्ती कराने के नाम पर कई युवकों से करोड़ों की वसूली हुई है। इसका कमीशन उन्हें मिलता था। नौकरी नहीं लगने पर मनीष ने यह चेक तथा अलग से अमित कुमार द्वारा हस्ताक्षरयुक्त बीस ब्लैंक चेक दिया। उसे एसबीआई घोसी स्थित अमित कुमार के खाते में जमा कराया जा रहा था। गिरफ्तारी के उपरांत जहानाबाद के देहुनी का रहनेवाला अमित ने भी संलिप्तता स्वीकार की। ब्लैंक चेक भी ऋषिकेश के पास बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देशन में एसआईटी गठित कर गत दस अप्रैल को मनीष को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि वह असम राइफल में जीडी के पद पर हैपी वैली, मेघालय में पदस्थापित है। एसपी ने फौज में बहाली के नाम पर करोड़ों ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।




