जहानाबाद- काको थाना ने भारी मात्रा में किया शराब जब्त!

SHARE:

पंकज कुमार
जहानाबाद

काको थाने की पुलिस ने लक्षण बिगहा गांव में छापेमारी कर 19 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया है। छापेमारी अभियान का जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की लक्षण बिगहा गांव में कुछ लोग शराब की तस्करी का धंधा कर रहे हैं। सूचना के बाद छापेमारी दल गठन कर लक्षण बिगहा गांव में छापेमारी की गई। जहां एक खलिहान में पुआल के नीचे दबाकर 19 कार्टून 170 लीटर भिन्न-भिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब पंजाब तथा आंध्रप्रदेश निर्मित है। वही पुलिस की भनक पाकर शराब तस्कर फरार हो गए। साथ ही उन्होंने बताया कि मामले को लेकर शराब तस्कर मोहन यादव, मनीष यादव तथा मुकेश यादव तीनों लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें