जहानाबाद एसबीआई ने किया शुद्ध पेय जल सुविधा की शुरुआत!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा के समीप डिजिटल वूमेन ट्रस्ट के द्वारा शुद्ध पेय जल की सुविधा शुरू, गर्मी में प्यासों को मिलेगा ठंडा पानी

किसी प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है। ऐसे अप्रैल माह में जहां देश भर में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। वहीं जहानाबाद शहर वासियों को भीषण गर्मी के कारण पेय जल के लिए आम लोगों की दिक्कत को देखते हुए डिजिटल वूमेन ट्रस्ट की ओर से स्टेट बैंक (मुख्य शाखा) के समीप प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है।
इस भीषण गर्मी में आम राहगीरों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दर दर भटकना पड़ता था। जहानाबाद के मुख्य मार्ग पर आम राहगीरों को पीने के पानी की परेशानी और बैंक तथा एटीएम में लंबी कतार को देखते हुए के डी डब्ल्यू ट्रस्ट द्वारा शुद्ध पेयजल की यह व्यवस्था की गई है।

डी डब्ल्यू ट्रस्ट की अध्यक्ष आकांक्षा कुमारी ने बताया कि ऐसी गर्मी में पानी पीने के लिए अब बोतल बंद पानी खरीदने की जरूरत नहीं है। जहानाबाद के स्टेट बैंक के पास आम आवाम को गर्मी के मौसम में पानी की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े इसीलिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुबह से रात्रि तक निःशुल्क की जाएगी।

वहीं डी डब्ल्यू ट्रस्ट के संस्थापक सह महासचिव अभिषेक कुमार ने बताया की स्टेट बैंक, ऑटो स्टैंड एवं कई डॉक्टर्स की क्लिनिक के चलते प्रतिदिन हजारों लोग वहां से गुजरते हैं, उनके लिए सुबह से रात्रि तक अब शुद्ध एवं ठंडे जल के प्रबंध की जिम्मेदारी अब हमारे संस्था के सदस्यों के हाथों में है। अब किसी भी राहगीर को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ हीं उन्होंने यह भी बताया की डिजिटल वूमेन ट्रस्ट द्वारा मुफ्त में बच्चों के लिए बाल पाठशाला भी विगत 2 वर्षों से चलाई जा रही है और उनकी कोशिश है की जहानाबाद शहर में कोई भी बच्चा संसाधन के आभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।

इस पुण्य कार्य के शुभारंभ मे होरिलगंज वार्ड 26 पार्षद प्रतिनिधि पिंटू कुमार उर्फ छोटू यादव एवं ट्रस्ट संस्थापक चंद्रकांती कुमारी के कर कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन में डी डब्ल्यू ट्रस्ट की सदस्य अनिता कुमारी, मनीषा कुमारी, ब्रजेश शर्मा, अनिल, राहुल, वकील, जितेंद्र, राहुल कुमार इत्यादि मजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें