कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पवरा पहाड़ी पर स्थित विराजमान मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास परिषद की ओर से गरीब कन्याओं के विवाह में पांच साड़ी और एक मां की चुनरी भेंट दी जा रही है। जिसका क्षेत्र में काफी सराहना हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास परिषद के सचिव श्री अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गरीब कन्याओं के विवाह में मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास परिषद की ओर से प्रत्येक लोगों को पांच साड़ी और एक मां की चुनरी भेंट दी जा रही है। इस संबंध में सचिव श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली सांसद मनोज तिवारी जब मुंडेश्वरी धाम में आए हुए थे तभी मुंडेश्वरी न्यास परिषद के द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि गरीब एवं असहाय परिवार जिनके घर में कन्या का विवाह है उन लोगों के बीच 5 साड़ी और एक मां की चुनरी का वितरण किया जाएगा। वही श्री सिंह ने बताया कि इसके लिए जिनके घर में कन्या का विवाह है वैसे लोगों से शादी का कार्ड और आधार कार्ड लेकर उन्हें पांच साड़ी और मां की एक चुनरी भेंट दी जा रही है। श्री सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को और व्यापक बनाने के लिए जिले ही नहीं बल्कि बाहर के लोगों के बीच भी साड़ी और चुनरी का वितरण किया जाएगा। इस पहल को और आगे बढ़ाते हुए इसे और व्यापक किया जाएगा ताकि गरीब और असहाय लोगों का मदद किया जा सके। वही धार्मिक न्यास परिषद के सचिव श्री सिंह ने कहा कि इस पहल से जहां एक तरफ गरीब एवं असहाय लोगों को सहयोग मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ अन्य समाज सेवी संगठन भी इसका अनुसरण करते हुए गरीब एवं असहाय लोगों के सहयोग के लिए आगे आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज हित में जो भी कार्य हो उसे सामाजिक संगठनों के द्वारा करना चाहिए।




