पुलिस व मद्य निषेध विभाग को संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी व जब्ती बढ़ाने के निर्देश!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा मद्य निषेध विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई एवं निम्न दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग को संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी एवं जब्ती बढ़ाने के लिए निर्देश दिया गया। वहीं विनष्टीकरण की प्रक्रिया ससमय कराने हेतु निर्देश दिया गया। वहीं जब्त किए गए वाहनों की नीलामी प्रक्रिया तेज करने हेतु निर्देश दिया गया। वहीं डीएम विशेष न्यायालयों में लंबित शराब से संबंधित दर्ज कांड के त्वरित निष्पादन हेतु पीपी को निर्देश दिया गया। वहीं डीएम ने शराब धंधे से जुड़े लोगों को सतत जीविकोपार्जन योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए डीपीएम जीविका को निर्देश दिया गया। वहीं डीएम ने बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट पर सघन अभियान चलाने हेतु पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग को निर्देश दिया गया। बैठक में उत्पाद अधीक्षक, डीपीएम जीविका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment