रिपोर्ट – अमित कुमार!
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए समीक्षा बैठक और अपराध नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।
कार्तिकेय शर्मा बताया कि आने वाले महीनों की चुनौतियों को देखते हुए अपराध नियंत्रण के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा की गई है। पिछले दो महीनों में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराए गए और अपराधियों की गिरफ्तारी तथा रिकवरी के मामलों में अच्छा प्रदर्शन रहा है। हर महीने लगभग 60 हथियार बरामद किए गए हैं जिसके कारण अपराध में कमी देखी गई है। दर्ज नए मामलों की तुलना में लंबित मामलों का निपटारा तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए जांच अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है और कोर्ट से समन्वय बनाकर मामलों के निपटारे एवं सजा दिलाने की प्रक्रिया को तेज किया गया है। ‘Top 10’ अपराधियों की सूची को लगातार अपडेट कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। मनेर, बिहटा, फुलवारी, नौबतपुर और शास्त्री नगर जैसे थाना क्षेत्रों में गिरफ्तारी और केस डिस्पोजल का काम सराहनीय रहा है। अच्छा काम करने वाले थानों और अफसरों को प्रोत्साहित किया गया है वहीं लापरवाही बरतने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई है।



