रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बड़ा बयान।केंद्र की 72 प्रतिशत राशि से हो रहा बिहार का विकास।बिहार सरकार के पास कुछ नहीं है और विधी व्यवस्था हो गई है चौपट।नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से देश मे हो रहा विकास।
खबर हाजीपुर से जहाँ पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक बार फिर बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है।हाजीपुर परिसदन पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके भगीरथ प्रयास से पूरे देश मे विकास की गंगा बह रही है जिसमे वैशाली जिला भी शामिल है जहाँ विकास की रफ्तार तेज हुई है।वहीं बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के बजट का 71 से 72 प्रतिशत राशि भारत सरकार का होता है जिससे बिहार का विकास हो रहा है बिहार सरकार के पास कुछ नहीं है और विधि व्यवस्था चौपट हो गई है।बता दे कि हाजीपुर से केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र उजियारपुर के लिए रवाना हो गए जहाँ उन्हें एक कार्यक्रम में भाग लेना है।
बाइट-नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री




