नितीश कुमार की विपक्षी एकता की कोशिश पर बोले पशुपति पारस, पहले भी कोशिश की थी, ये एक अनार सौ बीमार वाली बात!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

खबर हाजीपुर से है जहाँ पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने विपक्ष को एकजुट करने की नीतीश कुमार के अभियान को झटका देते हुए बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने चले थे लेकिन शरद पवार ने ही उनके अभियान को झटका दे दिया।क्षेत्रीय दलों पर तंज कसते हुए उन्होंने एक अनार सौ बीमार वाली कहावत का उदाहरण देते हुए कहा कि देश मे जितने भी क्षेत्रीय दल से सभी के नेता प्रधानमंत्री के दावेदार है लेकिन देश मे पीएम सीट के लिए कोई वैकेंसी ही नहीं है।नीतीश कुमार और चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए पारस ने कहा कि जिस पार्टी का एक भी सांसद नहीं है वह प्रधानमंत्री का दावेदार है और जिस पार्टी का एक भी विधायक नहीं है वह मुख्यमंत्री का दावेदार है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भले ही बिहार से है लेकिन प्रजातांत्रिक व्यवस्था में बहुमत का राज होता है लेकिन यह बिहार का दुर्भाग्य है कि जिसके पास विधायक नहीं है वह मुख्यमंत्री बनना चाहता है और जिसके पास एमपी नहीं है वह प्रधानमंत्री बनना चाहता है।

बाइट-पशुपति कुमार पारस, केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment