बांका से अश्विनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :-
बांका। बांका जिला के कटोरिया व धोरैया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक चालक सहित दो की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है। दोनों मामले की पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कटोरिया प्रखंड में कटोरिया- बांका मुख्य सड़क मार्ग मोदी टोला के निकट 407 वाहन एवं ट्रक में सीधी टक्कर हो गई है। घटना में 407 वाहन के चालक बांका थाना क्षेत्र के लौरी गॉव निवासी पूरन यादव की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर धोरैया- धोरैया सन्हौला मुख्य मार्ग पर सगुनिया गांव के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के पलवा गांव निवासी इसरफिल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद इसराफिल ईद पर्व को लेकर अपने ससुराल मलियाचक आया हुआ था।पर्व के समापन के बाद सोमवार की सुबह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ वापस अपने घर पलवा जा रहा था।इसी दौरान सगुनिया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर एंबुलेंस द्वारा धोरैया अस्पताल लाया गया।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर आफताब आलम ने मृत घोषित कर दिया। इधर बांका जिला में अलग-अलग सड़क हादसों में हुई 2 लोगों की मौत के बाद मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है। सड़क दुर्घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद धोरैया व कटोरिया पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है।





