मोतिहारी में आयोजित हुआ एनिमेन्ट फेस ऑफ चम्पारण कार्यक्रम!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे व बिधायक बिनय बिहारी ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

संयुक्त चम्पारण के दर्जनों विभूतियों को किया गया सम्मानित

समाज के बिभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो के कैलेंडर में किया गया लिपिबद्ध व किया गया सम्मानित

ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय के सभागार में सुषमा फिल्म्स ने आयोजित किया था कार्यक्रम
मोतिहारो में आज अपने आप मे एक अनूठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका नाम था एनिमेन्ट फेस ऑफ चम्पारण यानी वैसे चेहरे जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और जिन्होंने समाज को अपने सेवाभाव से एक अध्याय की परिगाथा लिखी है वैसे लोगो को आज एक कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया है और सबसे खास बात ये रही कि उनके जीवन में किये गए कार्यो को एक आकर्षक कैलेंडर में समायोजित कर उसका विमोचन किया गया । कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ,पूर्व मंत्री व बिधायक बिनय बिहारी ,पुर्व मंत्री बृज किशोर सिंह सहित अन्य दर्जनों लोगों ने शिरकत की और ऐसे विभूतियों को सम्मानित किया ।

वही मौके पर राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने सम्मानित होने वाले लोगो को बधाई व शुभकामनाएं दी और आयोजको को धन्यबाद दिया कि ऐसे कार्यक्रमो को आयोजित करने से समाज मे अच्छा कार्य करने वाले लोगो को बल मिलता है और वे लोग और अच्छा करने का प्रयास करते है ।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से लोगो मे समाजसेवा व अन्य क्षेत्रों में यादगार कार्य करने की प्रेरणा मिलती है ।

वही बिधायक बिनय बिहारी ने भी कार्यक्रम में आये लोगो को अपने हांथो से सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम से लोगो मे एक नई ऊर्जा का संचार होता है और लोग बेहतर करने की कोशिश करते है। आज दोनों चम्पारण से दर्जनों लोगों को सम्मान के साथ उनके नाम से कैलेंडर निकलना अपने आप मे एक बड़ी बात है और ऐसे कार्यक्रम से लोगो का उत्साह बढ़ता है!

Join us on:

Leave a Comment