उज्जवल प्रिन्स की रिपोर्ट :-
उत्पाद विभाग की टीम पर हमला , दर्जनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल ।स्थिति तनावपूर्ण ,कई थाने की पुलिस मौके पर ,ग्रामीणों कर रहे उग्र प्रदर्शन!
बिहार के कटिहार में उत्पाद विभाग की टीम कोलासी ओपी क्षेत्र में शराब की सूचना पर आदिवासी टोला गई थी ,जहां देशी शराब के साथ कुछ लोगो को पकड़ा गया ,इस बीच कटिहार उत्पाद की टीम ने आदिवासियों के साथ मार पीट भी किया। जिसमे दर्जनों महिला पुरुष और बच्चे घायल हो गए जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया जहां जिसमे उत्पाद विभाग की गाड़ियां भी क्षति ग्रस्त हो गई ,बाद में किसी तरह उत्पाद विभाग की टीम जान बचाकर भागी ,फिलहाल उग्र ग्रामीण तीर धनुष को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे ,कटिहार से वरीय पदाधिकारी की टीम और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच भीड़ को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है.




