पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
जहानाबाद में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पुराने पेंशन लागू करने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। यह विरोध मार्च स्टेशन प्रांगण से निकलकर मुख्य मार्ग से होते हुए कारगिल चौक तक गई। जहां कर्मचारियों ने अपने पुराने पेंशन की मांग को लेकर रोष पूर्ण नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस संबंध में कर्मचारियों ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार से कर्मचारियों ने मांग किया कि जिस तरह से पुराना पेंशन लागू था एक बार फिर उस पेंशन को लागू किया जाए। नहीं तो आने वाला लोकसभा चुनाव में हम लोग निवर्तमान सरकार का जमकर विरोध करेंगे इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पुराना पेंशन स्कीम जो है वह सेवानिवृत्ति के बाद किसी भी कर्मचारी एवं पदाधिकारी के लिए जीवन व्यतीत करने का एक सहारा होता है सरकार अगर लागू नहीं करती है तो आने वाले दिनों में हम लोगों के द्वारा चरण बंद तरीके से आंदोलन करेंगे।
BYTE – संजय कुमार, जिला सचिव, कर्मचारी महासंघ गोप गुट, जहानाबाद




