रिपोर्ट – संतोष कुमार
बिहार /मुज़फ़्फ़रपुर
धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन कॉल से नजदीकियां बढ़ने लगी और नज़दीकियां प्यार में बदल गई। देखते ही देखते प्यार इतना परवान चढ गया कि महज 3 वर्ष पूरा होते ही अमित ने अपनी प्रेमिका प्रीति के बीच बने उसके पति प्रवीण नामक दरार को जिंदगी से ही उठा देने की ठान ली। निजी कॉलेज का अकाउंटेंट प्रेमी अमित इतना शातिर निकला कि पैसे बिना खर्च किए हैं एमबीए में एडमिशन के नाम पर दूसरे राज्य का सुटर को हायर कर लिया। बातचीत में पुलिस को अमित ने बताया कि एमबीए में एडमिशन के लिए डेढ़ लाख रुपए में बातचीत हुआ था। जिसमें 50 हजार में ही एडमिशन करा देने की बात थी और एक लाख रुपए में इस घटना को अंजाम देने की सौदा पक्की की गई थी। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए। लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल ने अमित और उसके प्रेमिका को इस केस में सारा राज खोल दिया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि बीते 9 अप्रैल को मनियारी थाना क्षेत्र में एक घटना हुई थी। जिसमें दो व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारी गई थी। जिस मामले में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। इस टीम में डीएसपी वेस्ट के साथ-साथ डीआईओ की टीम और मनियारी एसएचओ हेमंत कुमार को शामिल किया गया था। तकनीकी सहयोग से कई साक्ष्य मिले। जिसके आधार पर जिसे गोली लगी थी। उसकी पत्नी और एक अमित नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जो मूल रूप से जिले के औराई इलाके का रहने वाला है और मनियारी इलाके में एक शिक्षण संस्थान में कार्य करता है। घटना के पीछे मूल वजह रही है कि अपराधियों की गोली से घायल व्यक्ति की पत्नी और अमीत के बीच प्रेम प्रसंग ही था।
बाइट राकेश कुमार एसएसपी मुज़फ़्फ़रपुर




