रिपोर्ट – अमित कुमार!
.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संघर्ष समिति ने बिहार सरकार द्वारा परिसीमन लागू करने के फैसले के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
बिहार के कई जिलों से आए मुखिया, सरपंच और भावी उम्मीदवारों ने न्यायालज्ञय से गुहार लगाई है कि परिसीमन लागू होने से पहले ही पंचायत चुनाव करा दिए जाएं। याचिका कर्ताओं का कहना है कि उन्हें परिसीमन से कोई विरोध नहीं है और वे भी चाहते हैं कि परिसीमन लागू हो, लेकिन इस बार का त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव पुरानी व्यवस्था के तहत ही हो जाए ताकि जो लोग चुनाव की तैयारी कर रहे हैं उन्हें बड़ी राहत मिल सके।
साथ ही समिति ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया है। उनका आरोप है कि सरकार साजिश के तहत परिसीमन को लागू करवा रही है जिसे समिति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। समिति के लोगों ने कहा कि आज हमने याचिका दायर कर दी है और अगर जरूरत पड़ी तो सरकार के साथ आर पार की लड़ाई लड़ने से भी पंचायत चुनाव संघर्ष समिति पीछे नहीं हटेगी।



