रिपोर्ट – संतोष तिवारी
भीषण टक्कर
मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा
हादसे में दो की मौत एक की हालत गंभीर
दो गाड़ियों के टक्कर में कार के उड़े परखच्चे
हाजीपुर मुजफ्फरपुर सड़क मार्ग के NH 22 पर फकुली के पास की घटना
मृतक दंपति बनारस की ओर जा रहे थे
बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में दो की हुयी मौत….. एक गंभीर रूप से घायल….. घायल को इलाज के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर भेजा गया है….. फकुली ओपी क्षेत्र के हाजीपुर मुजफ्फरपुर सड़क मार्ग NH 22 पर फकुली के पास की घटना…… इस हादसे में एक युवती समेत दो लोगो की हुई मौत….. हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल…… घायल को इलाज के लिए SKMCH भेजा गया है…… सभी लोग कार से बनारस जा रहे थे…… घटना की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई…… वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची……. कार में टक्कर इतना भीषण था कि डेड बॉडी कार में फंस गया…. गैस कटर से कार के दरवाजे को काटकर डेड बॉडी और घायल युवतीऔर महिला को कार से बाहर निकाला गया…..इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है….. वहीं मृतकों के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है….. मृतकों की पहचान स्टेशनरी दुकानदार विक्रम कुमार और युवती हिमांशी राजपाल के रूप में हुई है…… वही, घायल महिला की पहचान विक्रम की पत्नी पूनम कुमारी है…… परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमांशी बैंकिंग की तैयारी करती थी और पूनम की दोस्त थी…… हिमांशी, पूनम और उसके पति के साथ कार से बनारस जा रही थी….. तीनो अहले सुबह मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा से बनारस जाने के लिए निकले थे….. स्थानीय लोगो का कहना है कि अज्ञात वाहन को बचाने के दौरान दुर्घटना हुई है……




