मुजफ्फरपुर – नकली नोट गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, नोट बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर फकुली चेक पोस्ट के पास से नकली नोट बरामद… छत्तीसगढ़ का युवक बस से गिरफ्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने छापेमारी कर 40 हजार के नकली नोट के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार…… गिरफ्तार व्यक्ति छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला का रहनेवाला विशम्भर प्रसाद है….. मामले की जानकारी देते हुए जिले के SSP राकेश कुमार ने कहा शनिवार को मिलीट्री इंटेलीजेन्स लखनउ से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली नोट के साथ मुजफ्फरपुर से पटना जाने वाली बस पर सवार है जो छत्तीसगढ जानेवाला है…… इस सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर फकुली चौक चेक पोस्ट के पास सघन वाहन चेकिग अभियान शुरू किया गया…… वाहन चेंकिग के दौरान एक बस को चेक करने पर एक व्यक्ति वाहन चेंकिग होता देखकर बस से हड़बड़ा कर निकलने का प्रयास किया जिसे पकड़ लिया गया….. पकड़े गए व्यक्ति के पास से सौ रुपए के चार सौ नोट बरामद किया जो कुल 40 हजार रुपए का फेक नोट था……. पुलिस ने बरामद नोट को जब्त कर लिया…… गिरफ्तार व्यक्ति विशम्भर प्रसाद ने पूछताछ में बताया कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र से नकली नोट लिया था जिसे छत्तीसगढ में सप्लाई करना था……. SSP राकेश कुमार कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों को पकडने का प्रयास किया जाएगा……

बाइट-: राकेश कुमार —-‐ SSP —- मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें