पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां एक ही योजना के नाम पर चार बार फर्जी तरीके से राशि निकालकर बंदरबांट करने का संगीन मामला प्रकाश में आया है। घटना रतनी फरीदपुर प्रखंड के उचिटा पंचायत के गंगाकुरा गांव का है। फिलहाल इस मामले को लेकर ग्रामीणों के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है। वही ग्रामीणों ने इस मामले की जांच को लेकर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त से लेकर मगध प्रमंडल आयुक्त को भी लिखित आवेदन देकर जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि एक पइन के उड़ाई के नाम पर पहले लघु जल संसाधन विकास विभाग से योजना के नाम पर काम कराई गई बाद में मनरेगा योजना से एक नहीं दो नहीं तीन नहीं बल्कि चार बार फर्जी ढंग से पैसे का निकासी कर ली गई है। जबकि सच्चाई है कि वहीं उस योजना को कुछ ही माह पहले ही लघु सिंचाई विभाग से सरकार के सात निश्चय योजना के तहत जनजीवन हरियाली के नाम पर पूरा किया गया था। इस बाबत ग्रामीण नौशाद आलम ने बताया कि उचिता पंचायत के गगनकुरा में मुसहर टोली से पैन उड़ाई कार्य में एक बार में 564030 की निकासी किया गया। उसके बाद योजना का नाम बदलकर पुनः बिंदा चौधरी के खेत से मुसहर टोली पुल तक उडाही के नाम पर 236092 रुपए की निकासी की गई। इस योजना को एक बार फिर रामगोविंद के बोरिंग से मुसहर टोली होते हुए उड़ाही कार्य के तहत 156332 रुपए का निकासी योजना का नाम बदलकर किया गया। कुल मिलाकर नाम बदलते हुए कार्यकारी एजेंसी ने तीन बार करके फर्जी ढंग से निकासी कर लिया गया है। इसके बाद में राम के घर तक खुदाई कार्य के तहत 172800 की निकासी योजना का नाम बदलकर एक बार फिर कर लिया गया। जबकि जनजीवन हरियाली के नाम पर कुछ ही माह पूर्व पईन की उड़ाई लघु सिंचाई विभाग के द्वारा हर खेत को पानी पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था। इस तरह मनरेगा के नाम पर लगातार चार बार नाम बदलकर फर्जी ढंग से पैसे की निकासी की गई। इसकी अगर जांच गहनता पूर्वक होती है तो कई ओहदेदार पद पर बैठे लोगों की गला फंस सकती है। इधर इस बाबत जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है। अगर फर्जी ढंग से पैसे की निकासी मनरेगा के तहत एक योजना का नाम बदलकर की गई है तो जांच उपरांत संबंधित एजेंसी एवं पदाधिकारी पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
Byte – नौशाद आलम,ग्रामीण
मुरारी प्रसाद,ग्रामीण
रिची पाण्डे, डीएम




