जमुई में खनन विभाग की कारवाई ओवरलोड बालू ले जा रहे 20 ट्रक जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला में ओवरलोड बालू गाड़ी ले जा रहे 20 ट्रक को पुलिस अधिकारियों के द्वारा किया गया जब्त

सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग बाराबाद गांव के समीप गुरुवार की दोपहर एसडीओ अभय कुमार तिवारी के निर्देश पर डीटीओ एवं खनन पदाधिकारी के द्वारा बालू लदे 20 ट्रक को जप्त कर लिया गया। वही ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए एसडीओ अभय कुमार तिवारी के निर्देश पर सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग बाराबाद गांव के समीप डीटीओ इमरान आलम, खनन इंस्पेक्टर गौरंग, सिकंदरा राजस्व अधिकारी सन्नी कुमार, सिकंदरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार, लछुआड़ थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सहित आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा कार्रवाई करते हुए बालू लदे 20 ट्रक को जप्त कर लिया गया। खनन इंस्पेक्टर गौरंग ने कहा कि जप्त सभी ट्रक पर लदे बालु के चालान का जांच पड़ताल किया जा रहा है। वही डीटीओ इमरान आलम ने कहा एसडीओ के निर्देश पर ट्रकों को जप्त किया गया है। जप्त सभी ट्रक पर बालू लदा हुआ है। बालू की माफी की जा रही है और सभी ट्रक का धर्म कांटा पर वजन किया जाएगा। ओवरलोड बालू लदे ट्रक मालिकों पर पर फाइन किया जाएगा। अंडरलोड ट्रकों के दस्तावेज को जांच पड़ताल कर छोड़ दिया जाएगा लेकिन नो एंट्री का फाइन ट्रक पर लगेगा। वही डीटीओ के द्वारा बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों पर रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी ट्रक को जप्त कर सिकंदरा थाने को निगरानी के लिए सौंप दिया गया है। इस दौरान मौके पर तमाम पदाधिकारियों के साथ अवर निरीक्षक मकसूद खान, दीपक कुमार, मुकेश कुमार सहायक अवर निरीक्षक राजेश पासवान सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित थे।

बाइट -खनन इंस्ट्रक्टर गोरांग

Join us on:

Leave a Comment