आरा में बाबा साहब की जयंती पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन!

SHARE:

आरा (आशुतोष पाण्डेय)

आरा में आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जयंती को लेकर एक विशाल शोभायात्रा निकाला गया जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के पास जाकर समाप्त हुआ ।आज सुबह से ही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर भीम आर्मी सेना का चहल-पहल देखने को मिला ।अंबेडकर जयंती को लेकर भीम आर्मी ने आरा शहर में एक विशाल शोभा यात्रा निकाला जिसमें हजारों की संख्या में भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।इस दौरान भीम आर्मी ने विशाल भारतीय ध्वज को भी इस शोभायात्रा में शामिल किया ।वहीं कई आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ भीम आर्मी ने आरा शहर के विभिन्न मार्गो से इस शोभायात्रा को निकाला जो अंत में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के पास जाकर समाप्त हुआ ।इस शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन भी काफी चौकस दिखा और पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती भी की ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे।हालांकि शोभायात्रा में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जय भीम का नारा बुलंद किया है।

Join us on:

Leave a Comment