मोकामा- होली के हुड़दंग में बवाल, बदमाशों ने जमकर की मारपीट, 3 घायल!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर शर्मा!

मोकामा के मरांची थानाक्षेत्र में बदमाशों ने मिठाई दुकानदारों को निशाना बनाते हुये कई दुकानों को ना सिर्फ क्षतिग्रस्त कर दिया बल्कि मार पीट कर 3 दुकानदारों को जख़्मी भी कर दिया!
शेरपुर गाँव निवासी दुकानदार प्यारेलाल ने बताया की एक दो नहीं बल्कि एक ही दिन में चार बार बदमाशों ने हमला किया, तब पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया!
वहीं पीड़ित के बयान पर कुल सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है! वहीं
मुखिया पति प्रद्युम्न कुमार सिंह के समझाने पर भी बदमाश नहीं माने और मुखिया से भी अभद्रता की, साथ ही पुलिस से भी उलझ गये!
थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया की घटना की सूचना पर सब इंस्पेक्टर अमित कुमार को दल बल के साथ भेजा गया और स्थति को काबू में किया गया!
बाकी 6 आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है! थानाध्यक्ष ने कहा की ऐसी उदंडता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी, सभी को गिरफ्तार कर जल्द ही जेल भेजा जायेगा!
सूत्रों के अनुसार ये सभी बदमाश दुकानदारों से फ्री में मिठाई माँग रहे थे जिस कारण कहा सुनी हुई और विवाद बढ़ता गया, परिणाम स्वरूप मारपीट और तोड़फोड़ मचाई गई!
ईधर पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिये अस्पताल भेज़ दिया है और अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है!

Byte :- प्यारेलाल, पीड़ित

Join us on:

Leave a Comment