बाढ़- डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव,एक दर्जन घायल!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

( डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट)

बाढ़ के बिचली मलाही गांव में तेज आवाज में डीजे के साउंड पर अश्लील और भड़काऊ डांस को लेकर जब घर के आसपास के लोगों ने डीजे बजाने से मना किया तो डीजे बजा रहे युवक ने एकजुटता दिखाते हुए जमकर मारपीट की और रोड़े बाजी की, जिसमें दो पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें अधिकांशतः महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई, घटना के बाद सभी को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लोगों का इलाज चल रहा है वहीं दूसरी तरफ मारपीट से जख्मी हुए और मारपीट करने वाले लोगों ने अलग-अलग मेडिकल बनवाकर बाढ़ पुलिस से शिकायत की है, पुलिस मामले की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से शांति बनाए रखने को कहा है,लेकिन घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है और कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है/

वाइट– अशोक प्रसाद पीड़ित महिला के परिजन

Join us on:

Leave a Comment