ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा -लहेरी थाना क्षेत्र के पॉश इलाका पटेल नगर शिवपुरी मोहल्ला में गुरुवार को 24 वर्षीय युवती की लाश कमरे में सीलिंग फैन के सहारे फंदे पर लटकी मिली। मृतका सिलाव के धरहड़ा गांव निवासी बिंदेश्वर प्रसाद की पुत्री अनीशा कुमारी है। युवती बहन के साथ राकेश रंजन के मकान में किराया पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। पड़ोसी घटना को खुदकुशी बता रहे है। कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांचमें जुट गई है। पड़ोसियों ने बताया कि युवती बीए.पास थी। तीन साल से बहन के साथ आर्मी के सिपाही राकेश रंजन के घर किराया पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। दोपहर में घटना का खुलासा हुआ। युवती की लाश फंदे के सहारे सीलिंग फैन से लटकी थी। सूचना।पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार घटना को खुदकुशी मानने से इनकार कर रहे है। लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा।
बाइट।अर्चना कुमारी सहेली
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा





2 thoughts on “नालंदा – फंदे से लटकती पाई गई छात्रा की लाश!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!