भागलपुर/ निभाष मोदी
भागलपुर में अपराधियों के हौंसले बुलंद, सुल्तानगंज में दिनदहाड़े नगर परिषद के उपसभापति नीलम देवी के पति रामाधीर यादव पर गोलीबारी, घायल ग्रामिणों ने हमलावर को पकड़कर की धुनाई
भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बदमाशों ने दिनदहाड़े नगर परिषद के उपसभापति नीलम देवी के पति रामदीन यादव बदमाशों ने गोली मार दी। घटनाक्रम में 2 लोगों के सामने होने की बात सामने आ रही है। वही मामले को लेकर घायल रामदीन की पत्नी नीलम देवी का कहना दो बाइक सवार युवक रामदीन के सीमेंट बालू के दुकान पहुंचे और भागलपुर जाने का पता पूछा। काउंटर से निकलते ही दोनों बदमाशों ने रामदीन पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनने पर परिजन औरआसपास के लोग दौड़े और एक बदमाश को धर दबोचा हालांकि दूसरा मौका देखते ही फरार हो गया। जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त बदमाश की जमकर पिटाई की है। वहीं घायल को आनन फानन सुल्तानगंज ले जाया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिले के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल घायल एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते एसएसपी आनंद कुमार, डीएसपी सदर अजय कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर गौरव कुमार दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज कराया। एसएसपी ने कहा की चिकित्सक घायल के ईलाज में जुट गए है, वहीं घटना क्रम को देखते हुए प्रथम दृष्टिया आपसी रंजिश का मामला प्रतीत होता है। जबकि डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। पुलीस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
वाइट भागलपुर एसएसपी आनंद कुमार





1 thought on “अपराधियों ने पूछा भागलपुर का रास्ता फिर मारी सुल्तानगंज उपसभापति के पति को गोली!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.