बच्ची के अपहरण पर फूटा आक्रोश, बरामदगी के लिए सड़क पर हंगामा

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

बिंद बाजार के ग्रामीणों ने अपहरण कर ली गई 6 माह कि बच्ची कि बरामदी के लिए सड़क पर उतरकर बेनार-सकसोहरा मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए पुलिस प्रशासन पर शिथिलता बरतने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि बच्ची के अपहरण के 21 घंटे बीत जाने बाद भी पुलिस बच्ची को बरामद नही कर सका है। सड़क जाम कि खवर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग बच्ची की बरामदगी करने की मांग पर अड़े रहे। परिजन ने बताया कि बुधवार की दोपहर घर के दरवाजे समीप ठेला पर बैठकर बच्ची खेला रही थी। इसी दौरान अज्ञात महिला दरवाजे समीप सड़क किनारे ठेला पर बच्ची को उठाकर भाग निकली। वही इस संबंध में सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि बच्ची की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है बहुत जल्द बच्चे क बरामदगी हो जाएगी। होना बताया कि बिग बाजार के आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। एवं इसके अलावा जो अन्य माध्यम है उसके द्वारा ही अज्ञात महिला की पहचान करने प्रयास जारी है।

बाइट। डॉ शिब्ली नोमानी सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

4 thoughts on “बच्ची के अपहरण पर फूटा आक्रोश, बरामदगी के लिए सड़क पर हंगामा”

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  2. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment