तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-सीएम बनने की जल्दी नहीं, नीतीश कुमार अभी सक्षम₹

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

महागठबंधन में सब ठीक, भाजपा को भगाना हमारा मकसद
ललन सिंह ने गलत नहीं कहा, 2025 दूर की बात

पटना : बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सियासत गर्म है। जदयू द्वारा तेजस्वी यादव को नेतृत्व सौंपने की बात पर उपेंद्र कुशवाहा भी पार्टी को बाय-बाय कह गए। इन सब के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पहली बार चुप्पी तोडी है। मुख्यमंत्री बनने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है। इसे लेकर महागठबंधन में कहीं कोई दिक्कत नही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा मकसद 2024 में भाजपा को भगाना है। उस मकसद के साथ हम सभी काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार काम कर रही है। कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के ताजा बयान पर भी तेजस्वी यादव ने खुलकर अपनी बात रखी। जब उनके पूछा गया कि ललन सिंह कह रहे हैं कि 2025 में सीएम के चेहरे का चुनाव अभी नहीं हुआ है, तो तेजस्वी ने कहा कि इसमें गलत क्या है। 2025 दूर की बात है। नीतीश कुमार में अभी क्षमता है। यही हम भी कह रहे हैं।

मांझी पर बोले-उनका बेटा सीएम बने तो अच्छी बात
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और हम प्रमुख जीतन राम मांझी द्वारा अपने बेटे संतोष कुमार सुमन को सीएम बनाने की बात पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सबकी अपनी इच्छा होती है। कौन पिता अपने बेटे की तरक्की नहीं चाहता है। वो चाहते हैं कि उनका बेटा सीएम बने तो अच्छी बात है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

Join us on:

2 thoughts on “तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-सीएम बनने की जल्दी नहीं, नीतीश कुमार अभी सक्षम₹”

Leave a Comment