प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!
बेगूसराय के वीरपुर में गोलीबारी के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर, जमकर नारेबाजी कर रहे हैं । दरअसल वीरपुर थाना क्षेत्र के फजिलपुर के किराना दुकानदार संपत चौधरी के दुकान पर बदमाशों द्वारा गोली से फायरिंग एवं वीरपुर बाजार में हुए फायरिंग के घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बेगूसराय वीरपुर बेगूसराय संजात पथ पर धरना देकर सड़क को जाम किया कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना के विरोध में फजिलपुर में जब घटना स्थल पर ग्रामीण पहुंच तो वीरपुर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया। हालांकि इस फायरिंग की घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गए। वहीं अपराधी घटना को अंजाम देकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों का आरोप है की अपराधियों का वीरपुर पुलिस से साठगांठ है ।धरना दे रहे ग्रामीणों की मांग है की जब तक वरीय पुलिस पदाधिकारी सड़क जाम स्थल पर नहीं आते हैं तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं हंगामा कर रहें हैं। समाचार प्रेषण तक बेगूसराय बीरपुर संजात पथ वीरपुर थाना के निकट जाम था।





1 thought on “बेगूसराय- विरपुर गोलिकांड के विरोध में सड़क पर छिड़ा संग्राम!”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?