आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार के कहर में दादा और पोती को अपने चपेट में लिया है। जिसमें दादा की मौत हो गई है और 5 वर्षीय पोती का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है ।मामला कोइलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर मोड़ की है, जहां पर नारायणपुर निवासी रामाशंकर राय अपने 5 वर्षीय पोती के साथ घर के सामने से रोड क्रॉस कर रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक में दोनों को बुरी तरह से कुचल दिया जिसमें रामाशंकर राय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।जबकि 5 वर्षीय बच्ची आरती कुमारी को गंभीर अवस्था में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है ।वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है ।हालांकि ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा वहीं घटना के बाद मृतक का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया गया।घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा और सड़क जाम कर आगजनी की है।
बाईट/-विशाल(भाकपा माले नेता)





1 thought on “ट्रक के चपेट में आये दादा पोती, दादा की मौत, पोती की हालत गंभीर!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.