पूर्णिया: एयरपोर्ट की मांग को लेकर गोलबंद हुए लोग, प्रेस क्लब बोला- लेकर रहेंगे एयरपोर्ट!

SHARE:

आकाश कुमार की रिपोर्ट

पूर्णिया एयरपोर्ट की मांग तूल पकड़ने लगी है। सोशल मीडिया से लेकर शहर के गलियारों तक अब इसकी गूंज साफ सुनी जा सकती है। रविवार को इसी कड़ी में पूर्णिया प्रेस क्लब की ओर से श्री नायक कैंपस में ‘पूर्णिया मांगे एयरपोर्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पूर्णिया एयरपोर्ट के मुहिम से जुड़े ‘एयरपोर्ट फॉर पूर्णिया’, ‘ग्रीन पूर्णिया’ जैसे संगठनों के आलावा पत्रकारिता, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, कला व्यवसाय ,राजनीत और वकालत जैसे क्षेत्रों के लोग गोलबंद हुए। नुक्कड़ नाटक, लोकगीत व हस्ताक्षर अभियान के जरिए लोगों ने अपनी मांग बुलंद की।

मांग कोसी और सीमांचल के करोड़ों की आबादी से जुड़ी है लिहाजा पूर्णिया प्रेस क्लब की ओर से आयोजित ‘पूर्णिया मांगे एयरपोर्ट’ कार्यक्रम को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। कार्यक्रम में न सिर्फ पुरुष अधिक संख्याबल में दिखे बल्की बड़ी तादाद में महिलाएं और युवाओं की भागीदारी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने मंच
संचालन के जरिए किया। जबकि कार्यक्रम की अगुवाई प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष पंकज नायक व सचिव प्रशांत सिंह समेत शहर के वरिष्ठजनों ने किया. सभी ने एक सुर में पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण की मांग दोहराई.

तैयारियों में कोई कोर कसर अधूरी न रह जाए, लिहाजा पूर्णिया एयरपोर्ट की मुहिम से जुड़े ‘एयरपोर्ट फॉर पूर्णिया’, ‘ग्रीन पूर्णिया’ के सदस्य मोर्चा संभाले नजर आए. सभी के जुबां से हवाई अड्डा निर्माण की बात गूंजती नजर आई.

‘एयरपोर्ट फॉर पूर्णिया’ और ‘ग्रीन पूर्णिया’ की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पूर्णिया हवाईअड्डे की जरूरत आमजनों को समझाई. प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के जरिए एकजुट होकर इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करने का संदेश दिया. हर किसी की जुबां पर पूर्णिया एयरपोर्ट बनाने की मांग गूंजती सुनाई दी. यहां महिला हो या पुरुष, बच्चे हो या नौजवान. सभी एयरपोर्ट एयरपोर्ट निर्माण की आवाज बुलंद कर रहे थे.

एयरपोर्ट की मांग को लेकर कलाकारों में मोहक गीत प्रस्तुत किया.
इस दौरान एयरपोर्ट निर्माण की मुहिम से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया. शहर के आम से लेकर खास तक पूर्णिया एयरपोर्ट की मांग पर सुर से सुर मिलाते नजर आए. धर्म, जाति और राजनीत से इतर आज मसला बस पूर्णिया एयरपोर्ट था. पूर्णिया हवाईअड्डा का सपना साकार हो, इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जहां विभिन्न क्षेत्रों के 250 से अधिक लोगों ने हवाई सेवा बहाल किए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर किया, ताकि उड़ाने भरने का रास्ता साफ हो।

इस बाबत प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह और कोषाध्यक्ष पंकज नायक ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट का मुद्दा लंबे समय से अधर में अटका है. 13 साल बीत गए मगर पूर्णिया एयरपोर्ट का सपना साकार नहीं हो सका. राजनीतिक रस्साकसी में करोड़ों की आबादी पीस रही है. इस कार्यक्रम के जरिए आगे होने वाले आंदोलन की बिगुल फूंकी गई है।

बाइट1- प्रेस क्लब पूर्णिया, अध्यक्ष, नंद किशोर सिंह

बाइट2- पंकज नायक, कोषाध्यक्ष ,पंकज नायक

Join us on:

2 thoughts on “पूर्णिया: एयरपोर्ट की मांग को लेकर गोलबंद हुए लोग, प्रेस क्लब बोला- लेकर रहेंगे एयरपोर्ट!”

Leave a Comment